लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 जून, 2021: आज का भाग्यांक रहेगा अंक 02, जानिए अपना अंक राशिफल

Updated Jun 27, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
27 जून अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal
मुख्य बातें
  • 27 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु से संबंधित।
  • यह अंक हैं बहुत ही शुभ लेकिन साथ में देते हैं संघर्ष।
  • आज के संयुक्त अंक 09 के मित्र अंक हैं 01, 02,व 03।

27 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 27 जून 2021 है। 27 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। 27-06-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है।

चन्द्रमा व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02,व 03  हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा धर्म, आत्मबल व मन का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 27 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व मंगल का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक02 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व आज के अंक स्वामी मंगल का इस अंक के स्वामी शुक्र से सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल कोई नवीन कार्य दे सकता है। अंक 09 की अनुकूलता से जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब को मंगल व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मंगल उदर या रक्त विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल