लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 31 मई, 2021: महीने के अंतिम दिन का भाग्यांक है 5, जानिए आज का अपना अंकफल

Updated May 31, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज सोमवार को आपका दिन।

Loading ...
31 मई अंक राशिफल, 31 May Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • प्रसिद्धि और प्रसिद्धि का कारक है आज की दिनांक 31 का संयुक्त।
  • यह एकल अंक 04 की तरह करेगा व्यवहार।
  • अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध हैं बहुत ही शुभ।

31 मई 2021 का अंक राशिफल: आज 31 मई 2021 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामी बुध है। 31-05-2021 का भाग्यांक भी 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध, शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं।

अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 31 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01- शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व बुध का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07-शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व बुध कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।बुध व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 तथा 05 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल