लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 7 जून, 2021: वैभव व संपन्नता का कारक है 07 का शुभ अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jun 07, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 7 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज सोमवार को आपका दिन।

Loading ...
7 जून अंक राशिफल, 7th June Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 07 के मित्र अंक हैं 04, 05 तथा 06 तथा 08।
  • भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल है आत्मबल व धैर्य का प्रतीक।
  • जन्मांक के अनुसार यहां जानिए अपना आज का अंकफल।

7 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 07 जून 2021 है। 07 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व संपन्नता का कारक है। 07 का स्वामी केतु है। 07-06-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। भाग्यअंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। केतु ,बुध ,शनि व शुक्र परम मित्र हैं। अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 7 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व मंगल का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में किसी नए पद को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 09 व 07 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक 06-शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को भाग्य स्वामीग्रह मंगल व केतु नई दिशा देंगे। जॉब में अंक स्वामीग्रह स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- केतु हड्डी विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल