लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2021: गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में कर रहे हैं गोचर, जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Nov 28, 2021 | 06:24 IST

साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2021: इस सप्ताह  सूर्य व बुध वृश्चिक में,शुक्र धनु में केतु वृश्चिक,शनि मकर,गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 28th November to 04th December 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
 गुरु का एकादश व शनि के दशम गोचर से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। ससुराल का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है।सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।गुरु सतसंग देंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध व सूर्य का खष्ठम व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह में सोमवार के बाद बहुत शुभ है।बुधवार से शनिवार तक का समय जॉब के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
इस वीक बुधवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।मंगलवार को स्वास्थ्य प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा व सूर्य का गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें।मंगलवार के बाद रुके चन्द्रमा व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
शुक्र जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय गृह निर्माण में होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
सूर्य व बुध उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें।चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव बहुत ही लाभप्रद है।अन्न दान करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह बुधवार तक गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है।हर व नारंगी रंग शुभ है।उड़द दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
सप्ताह के द्वितीय दिन चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र गोचर  शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को उड़द का दान करें।छात्र प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सुख भी बेहतर होगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का वृश्चिक गोचर अनुकूल है।व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। बुधवार के बाद आर्थिक सुख में लाभ मिलेगा।प्रतिदिन गेंहू दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
गुरु का द्वादश व सूर्य बुध का नवम गोचर नवीन व्यावसायिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल