लाइव टीवी

Ank Jyotish 2020 prediction Moolank 5: नए साल पर खरीद सकते हैं जमीन या मकान, हेल्‍थ के प्रति रहें सचेत 

Updated Dec 30, 2019 | 13:49 IST

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020 मूलांक 5, 2020 annual prediction for Moolank 5: 15 मार्च तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। वाहन भी खरीद सकते हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Horoscope Numerology 2020

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह 05,14 तथा 23 तारीख को हुआ है वो जन्मांक 05 के प्रभाव में आएंगे। अंक 05 का स्वामी बुध होता है। इस जन्मांक के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं।उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। शुक्र तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। बुध वाणी का ग्रह है।ऐसे जातक बहुत प्रखर वक्ता होते हैं। 

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020 मूलांक 5 

स्वास्थ्य- 15 मार्च तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। 15 अप्रैल कब बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी।

करियर - इस वर्ष आप जाँब में उन्नति करेंगे।15 फरवरी से 15 अप्रैल तक विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। जून से अगस्त के मध्य पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर मिलेंगे।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष 15 अप्रैल के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी।विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।जनवरी से 15 मार्च तक का समय विवाद का हो सकता है।जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 16 अक्टूबर तक सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति- 15 फरवरी तक थोड़ी परेशानी रहेगी। 15 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे।सितम्बर के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। जनवरी से 15 अप्रैल तक धन का व्यय होता रहेगा।

उपाय- प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये।प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं।मूंग का दान कीजिए।गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये।बुध के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप कीजिये।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल