लाइव टीवी

Hast Rekha: अंगूठे के आकार-प्रकार से जानें अपना भविष्य, साथ ही जानें कितने बुद्धिमान और कामयाब होंगे आप

Updated Nov 17, 2019 | 08:00 IST | Ritu

Know your nature with the thumb: हर कोई चाहता है कि वह अपने बारे में और अपने भविष्य (Future) के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके। इसके लिए आप अपने अंगूठे (Thumb) की मदद ले सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Hast Rekha
मुख्य बातें
  • लंबा अंगूठा उदारता का प्रतीक होता है
  • छोटा अंगूठा आर्थिक संकट को दर्शाता है
  • चौड़ा अंगूठा खर्चीले स्वभाव को बताता है

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपका अपना अंगूठा आपके बारे में ही नहीं आपके भविष्य और व्यवहार की जानकारी दे सकता है। अंगूठे के आकार-प्रकार या उसके मुड़े न मुड़ने से की कई स्थितियों से आप अपने बारे में जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा, जन्म कुंडली के अलावा शारीरिक बनावट के आधार पर भी भविष्य और जातक के बारे में जानकारी मिलती हैं।

हांथों के चिन्ह और नाखूनों की बनावट के साथ ही आपका अंगूठा भी बहुत कुछ बताता है। अंगूठा आपके व्यवहार, परिस्थितियों और आर्थिक स्थित के बारे में बताता है। तो आइए जानें अंगूठे के छुपे राज के बारे में।

जानें क्या बताता है आपके अंगूठे का आकार-प्रकार

1. लंबा अंगूठा : जिन लोगों का अंगूठा तर्जनी उंगली के दूसरे पोर तक होता है, ऐसे लोग दिल के बहुत उदार होते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान बहुत होते हैं और उनके अदंर नेकी कूट-कूट कर भरी होती है। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। शौकीन मिजाज के होने के कारण रुपये पैसे भी खूब दिल खोल कर खर्च करते हैं।

2. छोटा अंगूठा : छोटा अंगूठा अच्छे संकेत नहीं देता। ऐसे लोगों को आर्थिक संकट बहुत परेशान करता है और धन बहुत मुश्किल से संचय होता है। ऐसे लोग उधार पर जिंदगी जीते हैं और उनके पैसे हमेशा कही न कहीं डूब ही जाते हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी बहुत सुखमय नहीं रहता।

3. अधिक चौड़ा अंगूठा : जिन लोगों का अंगूठा बहुत चौड़ा या फैला हुआ होता है ऐसे लोग धनी तो होते हैं, लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के कारण धन को हमेशा गलत जगहों पर प्रयोग करते हैं। ऐसे लोग बुरी लत के शिकार बहुत जल्दी होते हैं।

4. कम खुलने वाला अंगूठा : जिनके अंगूठे बहुत कम खुलते हैं ऐसे लोग जिस कार्य में हाथ डालते हैं वह सफल नहीं हो पाता। उनके हर काम में कुछ न कुछ बाधा खड़ी रहती है। इन्हें सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसे लोग के पास धन नहीं टिक पाता।

5. नीचे पतला और ऊपर मोटा और गोल : अगर अंगूठा नीचे पतला और ऊपर मोटा और गोलाई लिए हो तो ऐसा व्यक्ति दूसरों पर जल्दी विश्वास नहीं करता। वह हर किसी पर शक करता है।

6. अंगूठा पतला और लंबा : ऐसे आकार वाले अंगूठे जिसके होते हैं वे स्वभाव से बहुत नर्म और शांत प्रकृति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति खुद और अपने परिवार को बहुत ही कुशलता से संभालते हैं। व्यवहार कुशल तो ये होते हैं, लेकिन भावुक होने के कारण इन्हें कई बार घाटा भी उठाना पड़ता है।

7. लंबा पतला अंगूठा : जिन लोगों का अंगूठा पीछे की ओर आसानी से जाता है ऐसे व्यक्ति बेहद सुलझे और समझदार होते हैं। इनके पास धन भी होता है। इन्हें समाज में सम्मान भी खूब मिलता है।

यदि आपका अंगूठा अच्छे संकेत नहीं दे रहा तो ज्योतिष में बहुत से उपाय हैं जो इसके बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल