लाइव टीवी

07 सितंबर 2021 का पंचांग: देखिए मंगलवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? 

Updated Sep 07, 2021 | 00:49 IST

01st September 2021 ka Panchang: जानिए 01 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

Loading ...
कब है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?
मुख्य बातें
  • 07 सितंबर के दिन भगवान शिव तथा माता काली की उपासना करें। 
  • सभी जातक इस दिन अन्न दान अवश्य करें।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। 

07 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा भी करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा सिंह में है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।‌ विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 07 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 07 सितम्बर 2021
दिवस मंगलवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या   
सूर्योदय 06:05 am
सूर्यास्त 06:32 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि सिंह
करण नाग 06:21 am तक फिर किष्टुधन 
योग साध्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त  07:08pm से 07:28pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक​ रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल