लाइव टीवी

18 अगस्त 2021 Panchang: किस समय लगेगा राहुकाल और कब है 18 अगस्‍त का शुभ मुहूर्त? 

Updated Aug 17, 2021 | 15:00 IST

18th August 2021 Panchang: जानिए 18 अगस्त के दिन ‌शुभ मुहूर्त कब से लगेगा। इस दिन जातकों के लिए क्या करना शुभ रहेगा। 

Loading ...
18 अगस्त पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?
मुख्य बातें
  • 18 अगस्त के दिन जातक भगवान शिव और हनुमान की आराधना करें।
  • एकादशी तिथि पर जातकों को दान अवश्य करना चाहिए।
  • 1 दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना जातकों के लिए लाभदायक है। 

18th August Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी का पावन व्रत है। मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। एकादशी के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 18 अगस्त 2021
दिवस बुधवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 
सूर्योदय 05:56 am
सूर्यास्त 06:52 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि    धनु
करण वणिज 02:14pm तक फिर विष्टि
योग विष्कम्भ 09:11pm तक फिर प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है
विजय मुहूर्त 02:47pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:14pm से 07:33pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान मंगल कार्य ना करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल