लाइव टीवी

आज का पंचांग, 20 अगस्त 2021: देखिए शुक्रवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Updated Aug 20, 2021 | 06:03 IST

20th August 2021: जानिए 20 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
20 अगस्त पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? 
मुख्य बातें
  • आज शिवजी की उपासना के साथ मां दुर्गा की उपासना अवश्य करें।
  • धन लाभ के लिए आज के दिन कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • इस दिन चावल और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है।

20th August 2021 Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष का व्रत है व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 अगस्त 2021
दिवस शुक्रवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 05:57 am
सूर्यास्त 06:50 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 09:30 pm तक फिर श्रवण   
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मकर
करण कौलव 09:55 am तक फिर तैतिल
योग आयुष्मान 03:33 pm तक फिर सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल के दौरान शुभ कार्य ना करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल