लाइव टीवी

01 जून 2022 का पंचांग: गणेश जी की स्तुति के साथ करें मूंग का दान, जानें इस दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated May 31, 2022 | 13:41 IST

Aaj ka Panchang 01 June 2022: 01 जून को गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा। इस दिन शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक जरूर करें।यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • 01 जून को मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
  • इस दिन गणेश जी की उपासना करें।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करना इस दिन शुभ है।

01 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून 2022: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा इन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह, जानें यहां

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Nirjala Ekadashi: कैसे रखा जाता है निर्जला एकादशी का व्रत? जानिए व्रत से जुड़ी सभी बातें

आज का पंचांग 01 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 01 जून 2022  
दिवस बुधवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष    
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय

05:25 am

सूर्यास्त 07:13 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

मिथुन

करण

बालव

योग

शूल

अभिजीत मुहूर्त   नहीं है।
विजय मुहूर्त  02:27 pm से 03:19 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल