लाइव टीवी

पंचांग, 02 August 2020: रविवार को ये समय है अशुभ, भूलकर भी ना करें कोई शुभ कार्य

Updated Aug 01, 2020 | 23:48 IST

पंचांग, 02 अगस्त: मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। राहुकाल में भूलकर भी कोई शुभ काम न करें। जानिए आज कब है शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Panchang 02 August 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज शिव उपासना का महान दिवस है।
  • आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
  • जानें रविवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 02 अगस्त: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज रविवार है। चन्द्रमा धनु राशि में है। पूर्वाषाढा नक्षत्र है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें। आज व्रत का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी कर्क में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है। आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग 02 अगस्त 2020

दिनांक 02 अगस्त
माह श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि चतुर्दशी
दिवस रविवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
करण गरज
सूर्योदय 05:44 am
सूर्यास्त 07:12 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:56 pm
विजय मुहूर्त 02:51 pm से 03:52 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:39 pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल