लाइव टीवी

02 मई 2022 का पंचांग: आज श्री रामचरितमानस का करें पाठ, दान करने से मिलेगा अनन्त पुण्य

Updated May 01, 2022 | 18:48 IST

02 May 2022 ka Panchang: शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की पूजा भी करें।
  • आज सोमवार का व्रत रहें।
  • माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

02 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है तथा कृतिका नक्षत्र है। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें -  जानिए क्यों पहली रोटी गौ माता के लिए निकालनी चाहिए, मिलते हैं कई लाभ

आज का पंचांग 02 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 02 मई 2022  
दिवस सोमवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय

05:40 am

सूर्यास्त 06:58 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

वृष

करण बालव
योग

सौभाग्य

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक 
विजय मुहूर्त  02:24pm से 03:15pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:04pm से 06:35pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल