

Today Panchang 02 November 2019: मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग की सहायता से शुभ तथा अशुभ समय जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ मुहूर्त का ज्ञान होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है।शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है।सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है।राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में मत करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरंभ नहीं करना चाहिए।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रखर दिमाग के स्वामी होते हैं। वो प्रतिभाशाली होते हैं। टेक्निकल या लॉ की डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा देश विदेश की यात्रा करेंगे। घूमने के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो कला के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत नहीं होते हैं प्रायः रोग की संभावना बनी रहेगी। ये पिता के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव तथा वाणी मृदुलता से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत खर्चीले तथा सहायता करने वाले होंगे। अपने यश को बढ़ाएंगे। कभी कभी किसी विशेष कला या गायन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फिल्म मेकर भी हो सकते हैं।
Today Panchang 02 November 2019:
- वार- शनिवार
- माह- कार्तिक
- पक्ष- शुक्ल
- तिथि- खष्ठी
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 11:04 pm तक फिर उत्तराषाढ़ा
- करण- कौलव 01:07 pm तक फिर तैतिल
- सूर्योदय- 06:38 am
- सूर्यास्त- 05:32 pm
- सूर्य राशि- तुला
- चंद्र राशि- धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत- 11:43 am से 12:29 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातः काल 09 बजे से 10:30 बजे तक