लाइव टीवी

आज का पंचांग, 03 अप्रैल 2021: भगवान शिव की उपासना के साथ करें हनुमान पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Apr 03, 2021 | 05:40 IST

आज का पंचांग 03 अप्रैल 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और मूल नक्षत्र है। आज तिल व उडद की दाल के साथ काले वस्त्र का दान श्रेयस्कर है। पढ़ें 03 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 03 April, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें बजरंगबाण का पाठ।
  • पीपल को जल दें, सुंदरकांड के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त है दिन का सबसे उपयुक्त समय।

Aaj Ka Panchang 03 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा धनु में हैं।              

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 अप्रैल 2021
दिवस शनिवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 06:15 am
सूर्यास्त 06:37 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि धनु
करण विष्टि
योग वरिया न
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:01 am से12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:24 pm से 06:46 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल