लाइव टीवी

03 मई 2022 का पंचांग: अक्षय तृतीया पर कब बन रहा है शुभ मुहूर्त, देखें इस दिन का पंचांग

Updated May 02, 2022 | 15:17 IST

Aaj ka Panchang 03 May 2022 today panchang tithi in hindi: हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • 03 मई को अक्षय तृतीया है।
  • इस दिन विधि अनुसार करें लक्ष्मी जी की पूजा।
  • इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी है लाभदायक।

03 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। रोहिणी नक्षत्र है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Also Read: Aaj ka Rashifal 03 May 2022: मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

 प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 मई 2022 (Today Panchang)

Also Read: अंक ज्योतिष, 03 मई 2022: 3 मई का भाग्यांक रहेगा 5, अंक राशिफल के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अंकफल

दिनांक 03 मई 2022  
दिवस मंगलवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि तृतीया  
सूर्योदय

05:39 am

सूर्यास्त 06:57 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

वृष

करण तैतिल
योग

शोभन

अभिजीत मुहूर्त  11:58 am से 12:48 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:56 pm तक 

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल