लाइव टीवी

04 मई 2022 का पंचांग: मृगशिरा नक्षत्र में करें भगवान गणेश की उपासना, देखें बुधवार का पंचांग

Updated May 03, 2022 | 14:25 IST

Aaj ka Panchang 04 May 2022 today panchang tithi in hindi: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • 04 मई को रहेगी वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि।
  • इस दिन मंगलवार व्रत का पारण करें।
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

04 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांद का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Aaj ka Rashifal 04 May 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें वृष राशि समेत ये जातक, देखें अपना राशिफल

आज का पंचांग 04 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 04 मई 2022  
दिवस बुधवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि तृतीया  
सूर्योदय

05:38 am

सूर्यास्त 06:59 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

वृष 04:45 pm तक फिर मिथुन

करण गरज
योग

अतिगण्ड

Also Read: Vastu Tips: आईने से वास्तु का कनेक्शन, घर में भूलकर भी ना रखें इस तरह के आईने, नेगेटिव एनर्जी का होता है संचार

अभिजीत मुहूर्त  नही है। 
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक 

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल