लाइव टीवी

आज का पंचांग 05 मई: उच्च पद के अधिकारी बनते हैं आज जन्मे बालक, जानें आज कौन सी घड़ी रहेगी शुभ

Updated May 05, 2020 | 06:05 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Loading ...
Today Panchang 05 May 2020

Today Panchang 05 May 2020: आज 05 मई है। हिंदी तिथि से वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज हस्त नक्षत्र है। आज  चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है। मंगल कुम्भ राशि में आ गया है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। मंगल अब मकर से कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व बुध से प्रभावित होंगे। वे बहुत ही तार्किक व विद्वान होंगे। वे बुद्धिमत्ता से भरे होंगे। चन्द्रमा उनको धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। मंगल पुलिस सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल आर्किटेक्ट बनाएगा। ऐसे बच्चे बड़े होकर इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक कुशल व्यवसायी भी बन सकते हैं। मेष का सूर्य इनको बहुत सफल प्रशासनिक अधिकारी भी बना सकता है। ऐसे जातक माता पिता के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन मंगल के कारण उनको उदर विकार से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-
आज घर पर ही हनुमान जी की पूजा करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। अन्न दान करें। गेहूं व गुड़ का दान भी लाभ करेगा। आज किसी बात का ज्यादा तनाव न लें।

यहां पढ़ें 05 मई​ का पंचांग

  • दिनांक-5 मई 2020
  • दिन- मंगलवार
  • माह-वैशाख
  • तिथि-त्रयोदशी
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-हस्त
  • करण-कौलव
  • सूर्य राशि-मेष
  • चन्द्र राशि- कन्या
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:53 am से 12:48pm
  • 2-विजय मुहूर्त-02:38 pm से 03:29 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:47 pm से 07:09 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर03 बजे से 04:30 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल