लाइव टीवी

आज का पंचांग, 5 नवंबर 2020: भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा शुभ फल, जानिए आज का मुहूर्त और राहुकाल

Updated Nov 05, 2020 | 05:30 IST

आज का पंचांग, 5 नवंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पंचमी पर भगवान विष्णु जी की पूजा करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 5 Aaj November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु की पूजा से होगी शुभ फल की प्राप्ति
  • पंचांग से होता है सभी ग्रह गोचर और नक्षत्र का ज्ञान
  • जानिए कब है शुभ मुहूर्त और किस समय पड़ेगा राहुकाल

Aaj Ka Panchang 5 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गुरु के बीज मंत्र का जप व हवन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का  पाठ करें।

आज का पंचांग 5 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 05 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि पंचमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र आद्रा
करण कौलव
सूर्योदय 06:35 am
सूर्यास्त 05:34 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मिथुन   
शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:44am से12:32pm तक
विजय मुहूर्त 02:02 pm से 02: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:23pm से 05:56pm तक
राहुकाल दोपहर 01:30 से 03 बजे  तक

राहुकाल के दौरान कोई महत्वपूर्ण नहीं करने और कोई नया कार्य शुरू नहीं करने की सलाह दी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल