लाइव टीवी

Today Panchang 06 April: सोमवार को ये घड़ी रहेगी सबसे शुभ, जानें कब लगेगा अभिजीत मुहूर्त

Updated Apr 06, 2020 | 06:10 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 06 April 2020

Today Panchang 06 April 2020: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।आज सोमवार है तथा चंद्रमा सूर्य प्रधान राशि सिंह में है।आज भगवान शिव व हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में मत करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही  सुंदर होंगे। वे आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वो प्रसिद्ध व्यक्ति होते हैं। ऐसे बच्चे लॉ या एमसीए की डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे। यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो आर्किटेक्ट के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये बहुत मजबूत होते हैं। प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये माता पिता तथा बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल व अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत ही सहज व सरल होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी-कभी अभिनय व संगीत में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फिल्म निर्माता भी हो सकते हैं। इनकी भावुकता इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे  बहुत सफल वक्ता भी हो सकते हैं। खेल की दुनिया में भी सफल हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल प्लेयर के बाद किसी पॉलिटिकल पार्टी के प्रवक्ता भी हो सकते हैं। इनको हनुमान जी व शिव जी की उपासना  से बहुत लाभ होगा।

यहां पढ़ें 06 अप्रैल का पंचांग

  • वार-सोमवार
  • माह-चैत्र
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि-त्रयोदशी
  • नक्षत्र-पूर्वा फाल्गुनी
  • करण-तैतिल 
  • सूर्योदय-06:05am
  • सूर्यास्त-06:43 pm
  • सूर्य राशि-मीन-चंद्र राशि-सिंह
  • शुभ मुहूर्त-अभिजीत-12:01 pm से 12:53pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल