लाइव टीवी

आज का पंचांग, 06 अक्टूबर 2020: आज श्री सूक्त का करें पाठ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Oct 06, 2020 | 02:00 IST

आज का पंचांग दिनांक 06 अक्टूबर 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। वृष का स्वामी शुक्र होता है।

Loading ...
Aaj ka Panchang 06 October, आज (6 अक्टूबर) का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है।
  • आज चन्द्रमा वृष राशि में है।
  • शुक्र वैभव व समृद्धि देता है।

आज का पंचांग दिनांक 06 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है।आज चन्द्रमा वृष राशि में है। वृष का स्वामी शुक्र होता है।शुक्र वैभव व समृद्धि देता है।आज श्री सूक्त का पाठ करें।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज हनुमान जी की पूजा का भी अनन्त फल है।अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 06 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 06 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि चतुर्थी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र कृतिका 05:55pm तक फिर रोहिणी
करण बालव
सूर्योदय 06:16 am
सूर्यास्त 06:02 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45am से12:35pm तक
विजय मुहूर्त 02:07 pm से 02: 55pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50pm से 06:17pm तक

अगर राहुकाल की बात करें तो यह दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे  तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम आरंभ नहीं करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल