लाइव टीवी

Panchang Today, 06 नवंबर 2021 का पंचांग: आज बजरंगबाण के पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य, जानें शुभ-अशुभ पंचांग

Updated Nov 05, 2021 | 14:53 IST

06th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 06 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
06 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज माता दुर्गा जी की उपासना के साथ भैरो जी की पूजा करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • जानें क्या कहता है आपका 06 नवंबर का पंचांग।

06 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तथा अनुराधा नक्षत्र है। आज चित्रगुप्त पूजा का महान पर्व है। आज लेखनी के भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा होती है। कलम व दावात पूजा भी कहते हैं। आज भैया दूज भी है। माता दुर्गा जी की उपासना के साथ भैरो जी की पूजा भी करें। व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 06 नवंबर 2021
दिवस शनिवार
माह कार्तिक,शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 06:39 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बालव
योग शोभन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल