लाइव टीवी

Panchang Today, 07 फरवरी 2022 का पंचांग: राहुकाल में कार्य या यात्रा नहीं करें आरम्भ, आज ऊनी वस्त्रों के दान का है बहुत महत्व

Updated Feb 06, 2022 | 15:31 IST

07 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 07 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज अश्वनी नक्षत्र है, शिव उपासना करें।
  • भगवान राम जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • जानें 07 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

07 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज अश्वनी नक्षत्र है।शिव उपासना करें। भगवान राम जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज ऊनी वस्त्रों के दान का बहुत महत्व है। भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। चंद्रमा  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा मेष में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 07 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 07 फरवरी 2022 
दिवस सोमवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 06:04 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि  मेष
करण गरज
योग शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:11am से12:55pm तक 
विजय मुहूर्त  02:44pm से 03:08pm तक 
गोधुली मुहूर्त  04:55pm से 06:20pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल