लाइव टीवी

07 July 2020 ka panchang: आज है शिव उपासना का महा दिन, रूद्राभिषेक करवाने के मिलेंगे अनंत पुण्य

Updated Jul 07, 2020 | 09:32 IST

07 जुलाई 2020 का पंचांग, शुभ समय: आज शिवजी की उपासना करने का महान दिवस है। इसके अलावा आज सुंदरकांड का पाठ सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त...

Loading ...
aaj ka panchang, 7 July Panchang
मुख्य बातें
  • पंचांग पढ़कर ही दिन का प्रारंभ करना चाहिए।
  • आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है।
  • आज शिव उपासना का महान दिवस है।

Aaj ka Panchang 07 July 2020:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है।आज मंगलवार है।आज व्रत रहें। भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें ।आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। सुंदरकांड का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।                          

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं।आज शिव उपासना का महान दिवस है।

panchang today, 7 july ka panchang 

दिनांक  07 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वितीया
दिवस मंगलवार
नक्षत्र श्रवण
करण गरज
सूर्योदय 05:27am
सूर्यास्त 07:22pm
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मकर

panchang today 07 july 2020 : Muhurat Samay 

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:54pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03: 51pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11pm से 07:39pm तक

इसके अलावा ध्‍यान दें क‍ि 7 जुलाई 2020 को राहुकाल सांयकाल 03 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई कार्य आरंभ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल