लाइव टीवी

आज का पंचांग, 7 नवंबर 2020: बहुत फल प्रदान करेगा सुंदरकांड का पाठ, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Nov 07, 2020 | 05:39 IST

आज का पंचांग, 7 नवंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ मंगलकारी है। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 7th November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से जानें दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान
  • भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही करें दिवस का प्रारंभ
  • आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। कर्क का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।

Aaj Ka Panchang 7 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। 07:25 am के बाद सप्तमी है। आज शनिवार है।आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। कर्क का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आज सुंदरकांड का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करना अनन्त पुण्यदायी है।

आज का पंचांग 7 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 07 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि खष्ठी 07:25am तक फिर सप्तमी
दिवस शनिवार
नक्षत्र पुनर्वसु
करण वणिज
सूर्योदय 06:39 am
सूर्यास्त 05:32 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कर्क  
शुभ मुहूर्त 11:44am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त 01:54 pm से 02: 40pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:25pm से 06:01pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे  तक

मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल के दौरान कोई महत्वपूर्ण नहीं करने और कोई नया कार्य शुरू नहीं करने की सलाह दी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल