लाइव टीवी

08 जुलाई 2022 का पंचांग: गुप्त नवरात्रि का व्रत रखकर करें माता दुर्गा की पूजा, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jul 07, 2022 | 16:44 IST

Aaj ka Panchang 08 July 2022: आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • मंदिर में दुर्गा जी का दर्शन करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का रोग निवारण हेतु आज बहुत महत्व है।
  • आज शिव मंदिर में दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें।

08 July 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। चित्रा नक्षत्र है। आज लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रखकर माता दुर्गा जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत भी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में दुर्गा जी का दर्शन करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का रोग निवारण हेतु आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। अन्न दान का पुण्य भी अनन्त है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- मंदिर में प्रवेश करते वक्त जरूर बजाएं घंटी, जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

आज का पंचांग 08 जुलाई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 08 जुलाई 2022  
दिवस शुक्रवार
माह

आषाढ़,शुक्ल पक्ष

तिथि

नवमी 

सूर्योदय

05:29 am

सूर्यास्त 07:23 pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

तुला

करण

बालव

योग

शिवा

अभिजीत मुहूर्त   11:53am से 12:42 pm तक
विजय मुहूर्त  02:32pm से 03:29 pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:46pm से 07:19pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल