लाइव टीवी

09 अप्रैल 2022 का पंचांग: माता दुर्गा की उपासना के साथ करें दुर्गासप्तशती का पाठ, पढ़ें शनिवार का पंचांग

Updated Apr 08, 2022 | 16:32 IST

09 April 2022 ka Panchang: आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 बार पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। पढ़ें शनिवार का पंचांग।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • माता दुर्गा की उपासना करें।
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • महागौरी माता की स्तुति करें।

09 April 2022 ka Panchang:  आज चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।आज पुनर्वसु नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज नवरात्र व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। महागौरी माता की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 बार पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है ,तंत्र में शक्ति उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भक्‍तों के कष्‍ट हरने वाले हैं साईं बाबा, कृपा के ल‍िए पढ़ें साईं चालीसा ह‍िंदी में

आज का पंचांग 09 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 09 अप्रैल 2022  
दिवस शनिवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 
सूर्योदय 06:03am
सूर्यास्त 06:45pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि  मिथुन
करण विष्टि
योग

अतिगण्ड

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल