लाइव टीवी

Panchang Today, 09 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज करें गेंहू, चावल व वस्त्र का दान, पढ़ें गुरुवार का पंचांग

Updated Dec 08, 2021 | 15:26 IST

09th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 09 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
09 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज गेंहू, चावल व वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 
  • जानें गुरुवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

09 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है व धनिष्ठा नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज गेंहू चावल व वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। रात्रि को माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 

आज गुरुवार है। पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 09 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 09 दिसंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 07:02 am
सूर्यास्त 05:36 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मकर 10:11 am तक फिर कुम्भ
करण कौलव
योग व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल