लाइव टीवी

आज का पंचांग 09 मई: आज जन्मे बच्चों की सेहत होगी अच्छी, जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त

Updated May 09, 2020 | 06:16 IST

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang): पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 09 May 2020

Today Panchang 09 May 2020: आज 09 मई है। हिंदी तिथि से वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

ऐसा होगा आज जन्में बच्चों का भविष्य

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व शनि से प्रभावित होंगे। वे बहुत मेहनती व प्रखर दिमाग के होंगे। वे तार्किकता से भरे होंगे। चन्द्रमा उनको विद्वान बनाएगा। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल व्यवसायी बनाएगा। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक सीए भी बन सकते हैं। वे बहुत सफल न्यायिक अधिकारी भी बन सकते हैं। ऐसे जातक बड़ों के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन मंगल के कारण उनको उदर रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें

आज भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। श्री सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें। घर पर ही हवन करें। अन्न दान करें। तिल का दान भी लाभ देगा। आज किसी से विवाद ना करें।  

यहां पढ़ें 09 मई​ का पंचांग

  • दिनांक- 09 मई 2020
  • दिन- शनिवार
  • माह- वैशाख
  • तिथि- द्वितीया 
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • करण- गरज
  • सूर्य राशि- मेष
  • चन्द्र राशि- वृश्चिक

शुभ मुहूर्त- 1 अभिजीत-11:50 am से 12:46pm
2-विजय मुहूर्त- 02:36pm से 03:28 pm
3-गोधूलि मुहूर्त- 06:45 pm से 07:09 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल