लाइव टीवी

आज का पंचांग, 9 नवंबर 2020: दुर्गासप्तमी-महामृत्युंजय मंत्र के पाठ से मिलेगा शुभ फल, देखें आज का पंचांग

Updated Nov 09, 2020 | 06:00 IST

आज का पंचांग, 9 नवंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर सोमवार के दिन दुर्गासप्तमी और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 9th November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • सुबह 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा राहुकाल
  • पंचांग से मिलता है दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान
  • दुर्गासप्तमी-महामृत्युंजय मंत्र के जाप से होगा लाभ

Aaj Ka Panchang 9 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज भगवान शिव की पूजा करें। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। 08:45am के बाद सिंह राशि में जायेगा।पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप व हवन करें। दुर्गासप्तशती पाठ करें।

आज का पंचांग 9 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 09 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि अष्टमी
दिवस सोमवार
नक्षत्र आश्लेषा
करण कौलव
सूर्योदय 05:32 pm
सूर्यास्त 05:32 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कर्क 08:45am तक फिर सिंह 
शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:45am से12:29pm तक
विजय मुहूर्त 01:51 pm से 02: 37pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:22pm से 05:54pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

राहुकाल के दौरान कोई महत्वपूर्ण नहीं करने और कोई नया कार्य शुरू नहीं करने की मान्यता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल