लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 दिसंबर 2020: भगवान कृष्ण की उपासना के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 10, 2020 | 06:13 IST

आज का पंचांग, 10 दिसंबर 2020: कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी पूजा से मिलेगा बहुत ही शुभ फल। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 10 December 2020
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के सभी ग्रह नक्षत्रों और मुहूर्तों का ज्ञान।
  • आज धार्मिक पुस्तकों के दान का है बहुत महत्व।
  • स्वास्थ्य लाभ के लिए करें हनुमानबाहुक का पाठ।

Aaj Ka Panchang 10 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज गुरुवार है। आज भगवान विष्णु जी पूजा का दिवस है। आज कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी पूजा भी करें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज चने की दाल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है।

आज स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज बहुत लोग व्रत भी रखते हैं। आज चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। 09:55 pm के बाद तुला में जाएंगे। तुला का स्वामी शुक्र है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। विजय मुहूर्त में भी कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

पंचांग 10 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 10 दिसम्बर 2020
तिथि कृष्ण पक्ष की दशमी 12:55 pm तक फिर एकादशी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र हस्त
माह मृगशिरा
करण विष्टि
योग सौभाग्य
सूर्योदय 07:02 am
सूर्यास्त 05:26 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कन्या 09:55 pm तक फिर तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:54 am से 12:33 pm तक।
विजय मुहूर्त 01:57 pm से 02:37 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 05:14 pm से 05:39 pm तक।

आज राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा।  राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज हनुमान जी के मंदिर जाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल