लाइव टीवी

आज का पंचांग 10 July 2020: शुक्रवार को ये 55 मिनट हैं बेहद शुभ, जानें कब लगेगा राहुकाल

Updated Jul 10, 2020 | 08:58 IST

आज का पंचांग, 10 July: आज श्री सूक्त का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। श्रावण माह में रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। जानिए आज के मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka panchang 10 july, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है।
  • आज श्री सूक्त का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
  • पंचांग से जानें शुक्रवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 10 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज शुक्रवार है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। श्रावण माह में रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। आज श्री सूक्त का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज का पंचांग

दिनांक  10 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि पंचमी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
करण तैतिल
सूर्योदय 05:31 am
सूर्यास्त 07:19 pm
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कुंम्भ

Panchang Today: Muhurat Samay

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:53 pm से 03:54 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:39 pm तक

इसके अलावा ध्‍यान दें क‍ि 10 जुलाई 2020 को राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल