लाइव टीवी

आज का पंचांग 10 मई: आज भूलकर भी ना करें ये काम, जानें कैसा होगा आज जन्मे बच्चों का भविष्य

Updated May 10, 2020 | 09:00 IST

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang): पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 10 May 2020

Today Panchang 10 May 2020: आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज गणेश जी की पूजा व व्रत करने से समस्त पापों व कष्टों का नाश होता है। हिंदी तिथि से वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। 08 बजकर 05 मिनट  प्रातः काल के बाद चतुर्थी लग जायेगी। आज मूल नक्षत्र है। आज चन्द्रमा गुरु प्रधान धनु राशि में है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। चन्द्रमा धनु में है। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। मंगल का गोचर कुम्भ में है। आज जन्म लेने वाले बच्चे गुरु व शनि से प्रभावित होंगे।गुरु विद्वता देता है। वे बुद्धिमत्ता से भरे होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव उनको धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। बुध मैनेजमेंट मकर का शनि कुशल व्यवसायी बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर शनि के फील्ड विधि की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक सफल कॉरपोरेट लॉयर भी बन सकते हैं। वे बहुत सफल न्यायिक अधिकारी भी बन सकते हैं। ऐसे जातक बहुत जिद्दी हो सकते हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन राहु के कारण उनको हड्डी कर रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को तिल व उड़द का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें

आज भगवान सूर्य की उपासना करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। सूर्य के द्रव्य गेहूं व गुड़ का दान करें। धार्मिक पुस्तक पढ़ें।

यहां पढ़ें 10 मई​ का पंचांग

दिनांक- 10 मई 2020
दिन- रविवार
माह- वैशाख
तिथि- तृतीया 08:05am तक उसके बाद चतुर्थी
पक्ष- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र- मूल
करण- विष्टि08:05am तक फिर बव 
सूर्य राशि- मेष
चन्द्र राशि- धनु
शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:59 am से 12:44pm
2-विजय मुहूर्त-02:38 pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त-06:49 pm से 07:12 pm
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल