लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 सितंबर 2020: आज विष्णु जी की पूजा करें, जानिए गुरुवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated Sep 10, 2020 | 06:11 IST

आज का पंचांग 10 सितंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह कृष्ण पक्ष श्राद्ध की अष्टमी है। तिथि अनुसार श्राद्ध करें। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। जानिए आज का शुभ मुहूर्त...

Loading ...
Aaj Ka Panchang 10 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह कृष्ण पक्ष श्राद्ध की अष्टमी है।
  • आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • जानें क्या है आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 10 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह कृष्ण पक्ष श्राद्ध की अष्टमी है। तिथि अनुसार श्राद्ध करें। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 10 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 10 सितंबर
माह आश्विन 
पक्ष कृष्ण
तिथि अष्टमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र रोहिणी
करण बालव
सूर्योदय 06:05 am
सूर्यास्त 06:32 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:55 am से12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:45 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल