लाइव टीवी

Panchang Today, 10 अक्टूबर 2021 का पंचांग: नवरात्रि पंचमी तिथि का पंचांग, जानिए रविवार के शुभ मुहूर्त

Updated Oct 09, 2021 | 16:16 IST

10th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 10 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
10 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का है अनन्त पुण्य।
  • दिन के सबसे बेहतर समय में से एक है अभिजीत मुहूर्त।
  • राहुकाल में आरंभ नहीं करना चाहिए कोई भी शुभ कार्य या यात्रा।

10th October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी है व अनुराधा नक्षत्र है। नवरात्र का पंचम दिवस है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 10 अक्टूबर 2021
दिवस रविवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 06:22 am
सूर्यास्त 05:54 pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बव
योग आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से 12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:57 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल