लाइव टीवी

Aaj ka Panchang : 11 अगस्‍त 2021 का पंचांग: दुर्गासप्तशती का पाठ करें, अन्न दान से मिलेगा फल

Updated Aug 11, 2021 | 10:55 IST

Aaj ka Panchang 11 अगस्त 2021 का पचांग- आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज हरियाली तीज का पावन व्रत है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।

Loading ...
Aaj ka Panchang
मुख्य बातें
  • आज सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु के लिए व्रत रहती हैं।
  • किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।

11 अगस्त 2021 का पचांग- आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज हरियाली तीज का पावन व्रत है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु के लिए व्रत रहती हैं। आज के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 11 अगस्त 2021
दिवस बुधवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 05:53am
सूर्यास्त 07:01 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 09:32 AM तक फिर उत्तराफाल्गुनी 
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि सिंह 03:29 PM तक फिर कन्या
करण गर 04:57 PM तक फिर वणिज
योग शिव 06:29 PM तक फिर सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:44 PM से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 PM से 07:34 PM तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल