लाइव टीवी

Panchang 11 June: आज माता दुर्गा की उपासना से मिलेगा विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त

Updated Jun 11, 2020 | 06:04 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 11 June 2020
मुख्य बातें
  • आज माता दुर्गा की उपासना करें
  • मुहूर्त में ही शुभ कार्य आरम्भ करें
  • आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं

Today Panchang 11 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी 09:11 pm तक है फिर सप्तमी है। आज चन्द्रमा भी कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज माता दुर्गा की उपासना का विशेष फल है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

यहां पढ़ें 11 जून का पंचांग   

  • दिनांक-11 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि- खष्ठी 09:11pm तक फिर सप्तमी
  • दिवस-गुरुवार
  • नक्षत्र- धनिष्ठा04:37pm तक फिर विशाखा
  • करण-गरज
  • सूर्योदय-05:23am
  • सूर्यास्त-07:20pm
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि-कुम्भ

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत-11:54am से 12:50pm तक
  • विजय मुहूर्त-02:39pm से 03:37pm तक
  • गोधुली मुहूर्त-07:07pm से 07:30pm तक
  • राहुकाल-दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल