लाइव टीवी

आज का पंचांग, 11 सितंबर 2021: कब हैं शुभ मुहूर्त और किस समय है राहुकाल? देखिए शनिवार का पंचांग

Updated Sep 11, 2021 | 06:58 IST

11th September 2021 ka Panchang: शनिवार के पूरे दिन को लेकर पंचांग से होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 11 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
11 सितंबर का पंचांग, Panchang 11 September 2021
मुख्य बातें
  • भगवान शिव की उपासना के साथ करें माता दुर्गा की पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • यहां पंचांग तिथि के साथ जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

11 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी है फिर 07:35 pm के बाद खष्ठी है। आज स्वाती नक्षत्र है। आज ऋषि पञ्चमी का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 11 सितम्बर  2021
दिवस शनिवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि पञ्चमी 07:35 pm तक फिर खष्ठी
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:26 pm
नक्षत्र स्वाती
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि तुला
करण बव 08:45 am तक फिर बालव
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:25 pm तक
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल