लाइव टीवी

11 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शनिवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 10, 2021 | 15:40 IST

Aaj ka Panchnag, 11th July 2021: पंचांग से मिलेगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 10 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 11 जुलाई, aaj ka panchang 11th July 2021
मुख्य बातें
  • रविवार को है सूर्य के बीज मंत्र के जाप का दिवस।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • जानिए दिन के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

11 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। 07:46 am के बाद द्वितीया है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें तथा दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है व सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 11 जुलाई 2021
दिवस रविवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 07:46 am तक फिर द्वितीया
सूर्योदय 05:35 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कर्क
करण बव 07:47 am तक फिर बालव
योग हर्षण 4:35 pm तक फिर वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल