लाइव टीवी

12 मार्च 2022 का पंचांग: शनिवार को करें बजरंगबाण का पाठ, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 11, 2022 | 15:31 IST

12 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 12 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • शनिवार का व्रत रहें और दान पुण्य करें।
  • आज उड़द,तिल व तेल दान का बहुत महत्व है।
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें।

12 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है।आज आद्रा नक्षत्र है।शनि देव का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज उड़द,तिल व तेल दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 12 मार्च 2022
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:35 am
सूर्यास्त 06:28 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मिथुन
करण कौलव
योग

सौभाग्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:13am से 12:51pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03: 17 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 05:54pm से 06:28 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल