लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 नवंबर 2020: मुहूर्त ज्ञात करके करें शुभ कार्य का आरम्भ, आज गाय को खिलाएं रोटी व गुड़

Updated Nov 12, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 12 नवंबर 2020: रात्रिकाल 09:32 बाद त्रयोदशी है। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। कन्या का स्वामी ग्रह बुध है। जानिए आज के शुभ मुहूर्त...

Loading ...
Aaj Ka Panchang 12th November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा कन्या राशि में है।
  • कन्या का स्वामी ग्रह बुध है।
  • आज श्री सूक्त का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा।

Aaj Ka Panchang 12 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। रात्रिकाल 09:32 बाद त्रयोदशी है।आज गुरुवार है।आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। कन्या का स्वामी ग्रह बुध है।आज श्री सूक्त व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।

Aaj Ka Panchang 12 November 2020:

दिनांक 12 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वादशी09:31pm तक फिर त्रयोदशी 
दिवस गुरुवार
नक्षत्र हस्त
करण कौलव
सूर्योदय 06:43am
सूर्यास्त 05:31 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कन्या 
शुभ मुहूर्त  अभिजीत 11:44am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त  01:55 pm से 02: 35pm तक
गोधुली मुहूर्त  05:19pm से 05:42pm तक
राहुकाल  दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल