लाइव टीवी

आज का पंचांग, 13 दिसंबर 2020: गो माता को भोजन कराने से मिलेगा अनंत पुण्य, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 13, 2020 | 04:00 IST

आज का पंचांग, 13 दिसंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रविवार के दिन सूर्यदेव की उपासना करें। पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
13 नवंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज सूर्य के साथ भगवान विष्णु की पूजा का दिवस है।
  • गुड़ के साथ अन्न के दान का है बहुत महत्व।
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार करें पाठ।

Aaj Ka Panchang 13 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज रविवार है। आज भगवान सूर्य की पूजा का दिवस है। आज सूर्य उपासना के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा भी करें। आज गुड़ का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को भोजन कराने का अनन्त पुण्य है। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि मे रहेंगे। वृश्चिक का स्वामी मंगल है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज विष्णु मंदिर जाएं व भगवान की चार परिक्रमा करें।

पंचांग 13 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 13 दिसम्बर 2020
तिथि चतुर्दशी
दिवस रविवार
नक्षत्र अनुराधा
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण विष्टि
योग धृति
सूर्योदय 07:06 am
सूर्यास्त 05:25 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:54 am से 12:35 pm तक।
विजय मुहूर्त 01:58 pm से 02:39 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 05:16 pm से 05:44 pm तक।

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल