लाइव टीवी

Panchang Today, 13 दिसंबर 2021 का पंचांग: माघ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानिए दिन के मुहूर्त

Updated Dec 12, 2021 | 17:07 IST

13th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 13 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
13 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • रात्रि में वृष या सिंह लग्न में करें तांत्रिक पूजन।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।

13 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज सोमवार का पावन दिवस है। आज रेवती नक्षत्र है। आज शिव जी की पूजा करें। आज रात्रि में वृष या सिंह लग्न में तांत्रिक पूजन करें। रात्रि में माता तारा की उपासना करें। आज दान का बहुत महत्व है। आज माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 12 दिसंबर 2021
दिवस सोमवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 07:05 am
सूर्यास्त 05:27 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग वरियांन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक तक। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल