लाइव टीवी

Panchang Today, 13 नवंबर 2021 का पंचांग: कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated Nov 12, 2021 | 15:24 IST

13th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 13 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
13 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • जानिए शनिवार के दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

13 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी तथा शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द व तिल दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 13 नवंबर 2021
दिवस शनिवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 05:32 am तक फिर दशमी
सूर्योदय 06:23 am
सूर्यास्त 05:36 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कुम्भ
करण कौलव
योग व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:55 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:39 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल