लाइव टीवी

Today Panchang 14 march: आज भूलकर भी ना करें इस समय कोई शुभ काम, पढ़ें शनिवार का अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 14, 2020 | 06:19 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 14 march 2020

Panchang 14 March 2020: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की खष्ठ तिथि है। आज भगवान शिव जी की उपासना का विशेष फल है।
 मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--

आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के स्वामी व कर्मठी होंगे। वे कुशल वक्ता व नेता होंगे। वो माता पिता की तरह ज्ञानवान होंगे। वो धार्मिक ग्रंथों के जानकार होते हैं। वो कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होंगे। वो क्रिएटिव होते हैं। ऐसे बच्चे एमबीए या एमसीए की उच्च डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे। वो यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो मेडिकल के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये कई घरों के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल,आकर्षक तथा वाणी मृदुलता से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत ही परोपकारी  होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी फिल्म निर्देशन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फिल्म निर्माता भी हो सकते हैं। हेल्थ के प्रति लापरवाही इनके लिए कभी- कभी नुकसानदायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे बहुत सफल राजनेता भी हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल कॉरपोरेट लॉयर भी हो सकते हैं

यहां पढ़ें 14 March 2020 का शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • वार-शनिवार
  • माह-फाल्गुन
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-खष्ठी
  • नक्षत्र-विशाखा
  • करण- गरज 
  • सूर्योदय-06:31am
  • सूर्यास्त-06:29 pm
  • सूर्य राशि-कुम्भ
  • चंद्र राशि-तुला

शुभ मुहूर्त- अभिजीत-12:06 pm से 12:46pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल