लाइव टीवी

14 मार्च 2022 का पंचांग: राहुकाल में कोई कार्य या यात्रा नहीं करें आरम्भ, जानें शुभ मुहूर्त

Updated Mar 13, 2022 | 22:55 IST

14 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 14 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।
  • शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।
  • आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

14 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस अवसर पर व्रत रहें व कई वैदिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी उपासना के साथ लक्ष्मी माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा कर्क राशि में है जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- जानिए भगवान श्री गणेश का सिर कटने के बाद क्या हुआ था

आज का पंचांग 14 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 14 मार्च 2022
दिवस सोमवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:32 am
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र पुष्य 10:09pm तक फिर आश्लेषा 
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कर्क
करण विष्टि12:05pm तक फिर बव
योग

अतिगंड

शुभ मुहूर्त- अभिजीत    12:15pm से 12:59pm तक
विजय मुहूर्त  02:39pm से 03:16pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:03pm से 06:29pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल