लाइव टीवी

Panchang 14 May: भगवान विष्णु के भक्त होंगे आज जन्म लेने वाले बच्चे, जानें कब लगेगा अभिजीत मुहूर्त

Updated May 14, 2020 | 08:23 IST

आज का पंचांग (Today Panchang): पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 14 May aaj ka panchang

Today Panchang 14 May 2020: आज 14 मई है। आज वृष संक्रांति है। आज सूर्य 05:34 बजे सायंकाल वृष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरुवार का दिवस है।हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। 06 बजकर 52 मिनट  प्रातःकाल के बाद अष्टमी लग जाएगी। आज श्रवण नक्षत्र है। 06:25 am के बाद धनिष्ठा लग जायेगी। आज  चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है। 07:23 pm के बाद कुम्भ में आ जाएगा। सूर्य मेष में व मंगल कुम्भ राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें।राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा मकर व 07:25pm के बाद कुम्भ में जाएंगे। आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व शनि से प्रभावित होंगे। वे सुंदर शरीर के स्वामी होंगे। वे चन्द्रमा के शनि प्रधान राशि में होने के कारण टेक्निकल योग्यता से भरे होंगे। सूर्य व चन्द्रमा उनको प्रशासनिक सेवा दिलवा सकता है। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल आर्किटेक्ट बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व विदेश भी जा सकते हैं। ऐसे जातक भगवान विष्णु जी के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन वक्री शनि व मकर व फिर कुम्भ के चन्द्रमा  के कारण उनको  कुछ रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें
आज घर पर ही भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीले फलों का दान करें। वाणी से किसी को कष्ट मत दें। 

Today Panchang 14 May 2020
दिनांक-14 मई 2020
दिन- गुरुवार
माह-ज्येष्ठ
तिथि- सप्तमी 06:52 तक फिर अष्टमी 
पक्ष- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र-श्रवण06:25 तक फिर धनिष्ठा
करण-वणिज
सूर्य राशि-मेष 05:34pm तक फिर वृष 
चन्द्र राशि- मकर 07:23pm तक फिर कुम्भ
शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत मुहूर्त-11:51am से 12:46pm तक
2-विजय मुहूर्त-02:40 pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त-06:49 pm से 07:08 pm
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल