लाइव टीवी

Panchang Today, 14 अक्टूबर 2021 पंचांग: शरद नवरात्रि की नवमी तिथि, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated Oct 13, 2021 | 14:40 IST

14th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए आज की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
14 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ करें माता दुर्गा की पूजा।
  • गुरुवार को करें विष्णु जी की विधिवत पूजा।
  • जानिए शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि के शुभ पंचांग मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

14 October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। नवरात्र के पावन व्रत का हवन आज ही है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज दान का भी बहुत महत्व है। गुरुवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 14 अक्टूबर 2021
दिवस गुरुवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:26 am
सूर्यास्त 06:46 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर
करण बालव
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:45 am से 12:29 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल