लाइव टीवी

आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2020: आज हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी तीन परिक्रमा करें, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Dec 15, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2020: आज मृगशिरा माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज मंगलवार है। आज भगवान राम की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
15 दिसंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान राम की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज धार्मिक पुस्तकों व लाल फलों का दान करें।
  • आज गेहूं के दान का बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 15 December 2020: आज मृगशिरा माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज मंगलवार है। हनुमान जी की पूजा का दिवस है। आज भगवान राम की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज धार्मिक पुस्तकों व लाल फलों का दान करें। आज गेहूं के दान का बहुत महत्व है। आज पंचमुखी हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को रोटी व गुड़ खिलाने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा धनु राशि में है। धनु का स्वामी गुरु है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। आज हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

पंचांग 15 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 15 दिसम्बर 2020
तिथि प्रतिपदा
दिवस मंगलवार
नक्षत्र मूल
माह मृगशिरा, शुक्ल पक्ष
करण किष्टुधन
योग गण्ड
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 05:25 pm
सूर्य राशि वृश्चिक09:50pm तक फिर धनु 
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से 12:38pm तक।
विजय मुहूर्त  01:57pm से 02:37pm तक।
गोधुली मुहूर्त  05:14pm से 05:40pm तक।

आज राहुकाल-अपरान्ह 03 बजे से 04:30 बजे तक। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल