लाइव टीवी

Panchang 15 June: आज करें अरण्यकाण्ड का पाठ, जानें सोमवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 15, 2020 | 06:19 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 15 June 2020
मुख्य बातें
  • आज करें अरण्यकाण्ड का पाठ
  • आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है
  • आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करने का बहुत ही पुण्य है

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान कर ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज सोमवार है। चन्द्रमा मीन राशि में है। आज भगवान शिव की उपासना का विशेष फल है। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज मिथुन संक्रांति है। आज से सूर्य एक माह मिथुन राशि में रहेंगे। आज व्रत व सूर्य पूजा का विशेष महत्व है। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करने का बहुत ही पुण्य है।

यहां पढ़ें 15 जून का पंचांग

  • दिनांक- 15 जून
  • माह- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्ण
  • तिथि- दशमी
  • दिवस- सोमवार
  • नक्षत्र- रेवती
  • करण- वणिज
  • सूर्योदय- 05:23am
  • सूर्यास्त- 07:22pm
  • सूर्य राशि- मिथुन
  • चन्द्र राशि- मीन

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:54am से 12:50pm तक
विजय मुहूर्त- 02:41 pm से 03: 40pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09pm से 07:31pm तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल