लाइव टीवी

आज का पंचांग, 15 मार्च 2021: आज दुर्गासप्तशती पाठ का है अनन्त पुण्य, चन्द्रमा के बीज मंत्र का करें जप

Updated Mar 15, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 15 मार्च 2021: आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग, aaj ka panchang 15 march 2021 today
मुख्य बातें
  • आज रेवती नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • आज दान पुण्य करें।

Aaj Ka Panchang 15 March 2021:  आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। 06:50pm के बाद तृतीया लग जायेगी। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन राशि मेंं हैै।आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 15 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 15 मार्च 2021
दिवस रविवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि द्वितीया 06:50pm तक फिर तृतीया 
सूर्योदय 06:33 am
सूर्यास्त 06:26 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मीन
करण कौलव
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:07am से12:57pm तक  
विजय मुहूर्त   02:28pm से 03:16pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:13pm से 06:38pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल